जयपुर। शिवसेना राजस्थान (शिंदे गुट) के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी, प्रदेश मुख्य सचिव जितेंद्र हिंदू, जयपुर जिला अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडल प्रभारी एवं जयपुर शहर प्रवक्ता नियुक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी ने बताया कि हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की विचारधारा को संगठनात्मक रूप से मजबूती देते हुए जयपुर शहर के मंडलों का विस्तार किया जाएगा।
झोटवाड़ा मंडल-2 के अध्यक्ष अनिल कुमार देवल, मालवीय नगर मंडल-1 के अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, सचिव हरीश वासुजा, सांगानेर मंडल 1 के अध्यक्ष जयकिशन, सचिव लखन सिंधानी, सांगानेर मंडल-2 के अध्यक्ष मोहित असलानी, सचिव योगेश कृपलानी, विद्याधर नगर मंडल-3 के उपाध्यक्ष चेतेंद्र मिश्रा, सिविल लाइन मंडल- 3 अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, मालवीय नगर मंडल-1 से लोकेश कटारिया, मालवीय नगर वार्ड नंबर 21 से अध्यक्ष पद पर देव केडिया, साउथ इंडियन विंग से सचिव पद पर दिनेश को नियुक्त किया गया है। जयपुर जिला अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि जल्दी ही योग्य और हिंदुत्व को समर्पित व्यक्तियों को नियुक्तियां दी जाएंगी।



















