जयपुर। मालवीय नगर स्थित कैलगिरी रोड पर संचालित राजस्थान जन मंच ट्रस्ट के पक्षी चिकित्सालय में अकाल मृत्यु के शिकार हुए जीव जंतुओं की शांति के लिए हवन और ण्मोकार जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राणा और महासचिव कमल लोचन ने बताया कि पिछले दिनों संक्रांति के मौके पर सैकड़ें पक्षी पतंगों के मांझे की चपेट में आकर घायल होकर अकाल मृत्यु का शिकार हो गए, इसके साथ ही अकाल मौत का शिकार हुए अन्य जीव जंतुओं शांति के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को जीवों की रक्षा करने संबंधी शपथ दिलाई गई और क्षमा याचना भी हुई। अंत में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर रमेश गंगवाल, भगवान गट्टानी, आर के अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता, शरद कांकरिया, दिव्या पत, डॉ मनोज शर्मा समेत आने को सामाजिक, धार्मिक और एनिमल वेलफेयर के लिए कार्य करने वाली विशिष्ट जन् मौजूद रहे। पक्षी चिकित्सालय के संस्थापक कमल लोचन ने बताया कि इस अवसर पर में जाने अनजाने में मानवीय कारण जो भी जीव-जंतु की मृत्यु होती है या उन्हें कष्ट होता है, उनसे क्षमा याचना की गई और उनके कल्याण की कामना की गई।
जसवंत सिंह एंड टीम ने भजन प्रस्तुतियां दी, पं. बालकृष्ण शर्मा द्वारा हवन करवाया गया तथा गौरव चौरडिया ने णमोकार महामंत्र का जाप कराया।घायल बीमार पक्षियों को चिकित्सा केंद्र तक लाने के लिए सेवाभावी वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।




















