जेआरसी स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 रोमांचक फाइनल और सेलिब्रेशन के साथ संपन्न

0
51
JRC Sports Carnival 2026 concludes with thrilling finals and celebrations
JRC Sports Carnival 2026 concludes with thrilling finals and celebrations

जयपुर। अवॉर्ड सेरेमनी के साथ जयपुर रीजनल चैप्टर के तहत आयोजित जेआरसी स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 का शानदार समापन हुआ। इस सेरेमनी में पास्ट चेयरमैन और एनईसी मेंबर – राजिंदर पुरी, संजय कोठारी, शीतल कुमार अग्रवाल, आशीष काला शामिल हुए। कोऑर्डिनेटर, सुनील जैन ने बताया कि 3 दिन के कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट्स और पार्टिसिपेशन में हर एज ग्रुप के लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जिससे मेंबर के बीच फिटनेस, स्पोर्ट्समैनशिप और भाईचारा बढ़ा।

ट्रैक एंड फील्ड कॉम्पिटिशन में अबीरा ने महिलाओं की 26-40 साल की कैटेगरी में 50उ रेस जीती, जबकि योगिता रनर-अप रहीं। पुरुषों की 100उ रेस (26-40 साल की कैटेगरी) में अजय जांगिड़ ने पहला स्थान हासिल किया और ध्रुव अग्रवाल रनर-अप रहे। योगिता ने महिलाओं की 100उ रेस (26 साल और उससे ज़्यादा) में टॉप किया, जबकि शरद शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। पुरुषों की 41 साल और उससे ज्यादा कैटेगरी में, निकेत विनर बने जबकि छबील रनर-अप रहे। इसके अलावा एक फन रेस का आयोजन भी किया गया जिसमें 40 से ज़्यादा रेसर्स ने हिस्सा लिया।

कार्निवल में क्रिकेट मैचों में कुछ सबसे रोमांचक पल देखने को मिले जिसमें आखिरी दिन खेले गए दो सेमीफाइनल के बारे में बताते हुए चेयरमैन क्षितिज मनु ने कहा कि, वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने तालुका फ़ाइटर्स को 34 रन से हराया, जबकि प्राइमार्क सुपर किंग्स ने लैंटर्न लेजेंड्स को 4 विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल में प्राइमार्क सुपर किंग्स ने वर्सेटाइल वाइकिंग्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। फ़ाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच, मेहुल पारीक रहे; मैन ऑफ द सीरीज और टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर, हिमांशु कुमावत; बेस्ट कीपर, जितेंद्र चौधरी; बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फ़ील्डर मेहुल पारीक रहे। अक्षित ठोलिया ने बताया कि इन मैचों के अलावा एक फैमिली फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी खेला गया।

सेक्रेटरी शिखा सिंह ने बताया कि गोल्फ में, रानू झमरिया को बेस्ट लेडी गोल्फर चुना गया, जबकि रोहित सेठी और दिग्विजय ढाबरिया ने अपनी-अपनी हैंडीकैप कैटेगरी में जीत हासिल की। टेनिस में, अंशुमान शर्मा ने सिंगल्स का टाइटल जीता, जबकि युगांश देवराथ रनर-अप रहे। डबल्स कैटेगरी में, रितेश शर्मा और हर्षित अग्रवाल ने चैंपियनशिप जीती, जबकि अंशुमान शर्मा और गौरव माथुर रनर-अप रहे।

बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी रोमांचक मैच हुए, जिसमें वर्सटाइल वाइकिंग्स चैंपियन बनी और प्राइमार्क सुपर किंग्स रनर-अप रही। गोविंद मिमानी को टूर्नामेंट का मेल प्लेयर चुना गया, जबकि रितु परनामी को टूर्नामेंट की फीमेल प्लेयर का अवार्ड मिला। युवा खिलाड़ियों सभ्य खन्ना और समक्ष अरोड़ा को स्पेशल कैंसिलेशन अवार्ड मिले। अंडर-15 कैटेगरी में, अभिज्ञान ने सिंगल्स का टाइटल जीता और आरव रनर-अप रहे, जबकि डबल्स का टाइटल आरव और रूहान की जोड़ी ने जीता, उन्होंने फाइनल में अभिज्ञान और डेव को हराया।

टेबल टेनिस में, अपूर्वा मंगल ने किड्स गर्ल्स का टाइटल जीता, जबकि आराध्य मंगल ने किड्स बॉयज़ चैंपियनशिप जीती। लैंटर्न लेजेंड्स टीम चैंपियन बनी, जबकि एल्फेन रॉयल्स रनर-अप रहीं। मनीष ठाकुरिया ने बताया कि शरद मैथेल और रानू झामरिया को टूर्नामेंट का मेल और फीमेल प्लेयर चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here