15 मार्च को क्लब टेडी में होगा जयपुर ऑडिशन का आयोजन

0
54
Jaipur auditions to be held on March 15 at Club Teddy
Jaipur auditions to be held on March 15 at Club Teddy

जयपुर। देश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मंच इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा राजस्थान की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रतियोगिता के पहले सीजन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया राजस्थान एवं भारत 24 नेशनल न्यूज़ चैनल के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र ने पोस्टर का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि इंडिया ग्लैम आज देश का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित मंच बन चुका है, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है। मिस ग्लैम राजस्थान जैसे स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट से राजस्थान की युवतियों को मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र को मिस ग्लैम राजस्थान के ग्रैंड फिनाले के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट भारत 24 नेशनल न्यूज़ चैनल, फर्स्ट इंडिया राजस्थान तथा ब्लैक रॉक होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच उन प्रतिभाशाली युवतियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो मॉडलिंग और फैशन जगत में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मिस ग्लैम राजस्थान के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, पहनावा और विरासत को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को मंच मिलेगा, जहाँ वे अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा के साथ राजस्थान की संस्कृति को नए अंदाज़ में दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगी।

मिस ग्लैम राजस्थान के जयपुर ऑडिशन का आयोजन 15 मार्च (रविवार) को क्लब टेडी, सोडाला (पालिका बाजार के सामने), जयपुर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें पूरे राजस्थान से इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकती हैं। इस भव्य आयोजन का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल को अनंत महल, मानसरोवर (जयपुर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ राजस्थान की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here