जयपुर पुलिस की तत्परता: विदेशी महिला के कटे पैसे 24 घंटे में लौटाए

0
41

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक विदेशी महिला के खाते से गलती से कटे 30 हजार रुपये 24 घंटे के भीतर वापस दिलवाए। महिला ने दिल्ली से जयपुर आने के लिए टैक्सी बुक की थी, जिसमें 3 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये का भुगतान हो गया था।

पुलिस के अनुसार स्लोवाकिया गणराज्य की रहने वाली एक महिला वैज्ञानिक भारत में आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आई थी। फ्लाइट रद्द होने के कारण वह घूमने के लिए जयपुर आ गई और दिल्ली से टैक्सी बुक कर जयपुर पहुंची। टैक्सी चालक उसे चौड़ा रास्ता क्षेत्र में उतारकर चला गया।

करीब 3-4 घंटे बाद महिला ने अपने खाते में 30 हजार रुपये कटने की जानकारी देखी, जबकि किराया केवल 3 हजार रुपये होना था। इसके बाद उसने पुलिस थाना कोतवाली (उत्तर) में शिकायत दी।

थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभय कमांड सेंटर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैब का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद संबंधित कैब कंपनी से संपर्क कर वाहन को ट्रैक कराया गया और 24 घंटे के भीतर महिला की पूरी राशि वापस दिलवा दी गई।

राशि वापस मिलने पर विदेशी महिला ने जयपुर पुलिस की तत्परता की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here