जयपुर। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के डिजाइन इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित जयपुर डिजाइन वीक 2026 का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। मुबस्सीरा ख़ालिद खत्री को यूनिवर्सिटी की ओर से इमर्जिंग डिज़ाइनर ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे पहली महिला अजरक आर्टिजन हैं, जिन्हें 2026 के लिए फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था।
अवार्ड पर खुशी जाहिर करते हुए मुबस्सीरा ने अपने संबोधन में डिजाइन के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में बताया। जयपुर डिज़ाइन वीक के इस एडिशन में इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग, क्रिटिकल इंक्वायरी और क्रिएटिव कोलेबोरेशन की शानदार बानगी देखने को मिली।
एनिमेशन, यूएक्स डिज़ाइन, इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस, ब्रांडिंग, पपेट्री और क्राफ्ट के विभिन्न आयाम एक छत के नीचे देखने को मिले। यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन के डायरेक्टर ए. बालासुब्रमण्यम ने अपने संबोधन में कहा कि डिजाइन वीक के इस एडिशन ने इंटरडिसिप्लिनरी सोच की ताकत को दिखाया, जहाँ क्राफ्ट, टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग एक साथ आए और यह रीडिफाइन किया कि हम आज के कॉन्टेक्स्ट में डिज़ाइन को कैसे समझते हैं। यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. विजयशेखर चेलबोईना ने भव्य आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी।




















