पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0
43
They were welcomed with a shower of flowers during the procession.
They were welcomed with a shower of flowers during the procession.

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्याधर भाग, विजय नगर (मुरलीपुरा) की ओर से माधव उद्यान में शारीरिक प्रधान कार्यक्रम रणभेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन भी निकाला गया। उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नगर वासियों की सहभागिता रही।

निर्धारित समय अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में समय से पूर्व ही उपस्थित हो गए थे। शारीरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दण्ड, योग, व्यायाम एवं विभिन्न कौशल प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का सजीव अनुभव कराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के मूल विचार शक्ति, संगठन और संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। वक्ताओं युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने जीवन में अनुशासन व संस्कारों को अपनाएं।

इसके बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां, एकरूपता और उत्साह देखते ही बनता था। पूर्ण गणवेश में बाल स्वयंसेवक केशव भी वाद्य यंत्र वादन करते हुए चल रहा था। संचलन मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत घोषों से वातावरण गूंज उठा। यह संचलन संगठन, अनुशासन और राष्ट्र शक्ति का सजीव प्रतीक बनकर उभरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here