आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के दर्शन

0
63
Darshan of Acharya Vinishchay Sagar Maharaj
Darshan of Acharya Vinishchay Sagar Maharaj

जयपुर। जयपुर से देहरादून गए यात्री दल को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर देहरादून में प्राप्त हुआ। यात्री दल के सदस्य श्रेष्ठी पदम जैन बिलाला व अशोक छाबड़ा को गुरुवार को वहाँ प्रथम अभिषेक करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। जिसके तत्पश्चात ब्र० श्रीपाल भैया एवं ब्र० नमन भैया के सहयोग से धर्म सभा में आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का व धार्मिक चर्चा का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

आचार्य श्री से राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन , उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन कोटखावदा आदि ने वर्चुअल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री ने धर्म सभा में कहा कि मन में सभी प्रकार के विचार आते है लेकिन हमें प्रत्येक के लाभ हानि, पुण्य पाप, गुण दोष, धर्म अधर्म का विचार कर क्रियाशील करना चाहिए। विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि जयपुर यात्री दल के पुष्पा बिलाला, निशा छाबड़ा, स्नेहलता काला , जे के जैन , पहुप , रुचिका आदि ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here