जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर बाबू उर्फ भानू प्रताप सिंह शेखावत (21) निवासी राजपूत कॉलोनी झालाना मालवीय नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी लिखमाराम के साथ हेड कांस्टेबल रामप्रकाश, कांस्टेबल शंकरलाल, दीपक और विष्णु कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



















