युवा उदय सम्मेलन में लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर युवाओं का हुंकार

0
176
Youths raise voice for democratic rights at Yuva Uday Sammelan
Youths raise voice for democratic rights at Yuva Uday Sammelan

जयपुर। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित ‘युवा उदय सम्मेलन’ में युवाओं ने शिक्षा, लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर अपनी मजबूत आवाज बुलंद की। सम्मेलन का आयोजन विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बंद पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे दौर में युवाओं की आवाज बुलंद होना और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना बेहद जरूरी है।

सम्मेलन के दौरान एबीवीपी के छात्र नेता देव पलसानियां ने एनएसयूआई की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इसे युवाओं में संगठन के बढ़ते विश्वास और मजबूती का प्रतीक बताया गया।

इस अवसर पर मनीष यादव सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संविधान विरोधी और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here