सैलरी बनाने की एवज में रिश्वत लेते स्वास्थ्य निरीक्षक ट्रैप

0
53

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-द्वितीय इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपित दिनेश कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक वार्ड नम्बर-99 नगर निगम जयपुर तथा दलाल साथी प्रकाश चन्द को परिवादी से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई को शिकायत मिली थी कि स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति प्रकाश चन्द आपसी मिलीभगत कर परिवादी की मार्च 2026 की सैलरी बनाने के बदले प्रतिमाह 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं।

मामले की शिकायत मिलने पर उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा परिवादी से प्रतिमाह 5 हजार रुपए लेने पर सहमति सामने आई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र तथा पुलिस उप अधीक्षक अभिषेक पारीक की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए वार्ड नम्बर-99 नगर निगम कार्यालय के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दोनों आरोपियों को 5 हजार रुपए रिश्वत गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here