जयपुर। डब्ल्यूएनआई संगठन की ओर से आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित कार्यक्रम “बियॉन्ड द बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” के मुख्य आयोजन से पूर्व गुरुवार को डी’सुरा में विशेष ग्रीट एंड मीट एवं पोस्टर लॉन्च सेशन आयोजित किया गया। यह मुख्य कार्यक्रम 15 मई को द फोर्ट, जयपुर में आयोजित होगा।
ऑर्गेनाइज़र नीलम सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब डायरेक्टर्स, एसोसिएट्स और सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डी’सुरा के ओनर्स विकी, मनोज शर्मा एवं विक्की शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आधिकारिक पोस्टर लॉन्च, इंटरएक्टिव सेशन, नेटवर्किंग और केक कटिंग समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में आरजे ज्वेलर्स, पीएचसीसी, शिवकृपा मैटरनिटी हॉस्पिटल से डॉ. पूजा, आईपीएस कॉलेज से डॉ. दीप्ति अग्रवाल, यूनियन बैंक की ब्रांच हेड ज्योत्सना चौहान, अल्का माथुर, सैम मूवीज, द बेब केव, एजी ज्वेलर्स, स्टोआ से नरेंद्र, श्रीपा डिजाइनर्स की हंसा राठौड़, फर्स्ट इंडिया एवं रसोई शो से वार्तिका जैन, नूपुर संस्थान एवं संवाद कनेक्ट से नूपुर भारद्वाज तथा ट्रांस इवेंट्स से कोमल चौहान सहित कई गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी माथुर और अप्लव सक्सेना ने किया। वहीं क्लब डायरेक्टर्स और सदस्यों में नीतू जैन, रितु सोनी, मिस ओनारिका, माधुरी कुमार, मंजरी चौहान, मुस्कान, परवीन, सीमा शर्मा, मनीषा सक्सेना, तन्वी रंगटा, राशिका राठौड़, रुचि साधवानी, नीतू आहूजा, शमीना नेहरा, दिव्यांशी, डॉ. रागिनी ईश्वर, मोनिका करवासरा, अमिता मधुप, सुरिंदर कौर, रितु अग्रवाल, रितु शर्मा, रजनी श्रीवास्तव और नीरा राजवंशी सहित कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


















