आज होगी भगवान झूलेलाल एवं सतगुरु टेऊँराम महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

0
48

जयपुर। भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति, जयसिंहपुरा खोर के तत्वावधान में आज भगवान श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में भगवान श्री झूलेलाल एवं आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुवर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज एवं संत मंडल के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के कन्हैयालाल पारवानी, देवीदास चेलानी, दीपक कुमार धामेजानी, दौलत त्रिलोकानी, करन अलवानी, प्रेमचंद फुलवानी, विजय हरलानी एवं सुनील कुमार ने कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष एवं संत मंडल की उपस्थिति में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

समारोह में सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here