जयपुर में गूंजेंगे कल्याणजी-आनंदजी के सदाबहार नगमे

0
140
Kalyanji-Anandji
Kalyanji-Anandji

जयपुर। भारतीय फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर को समर्पित एक भव्य म्यूजिकल संध्या द क्लासिक्स ऑफ कल्याणजी-आनंदजी का आयोजन रविवार शाम 6 बजे बिरला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जयपुर गोल्डन एरा म्यूजिकल सोसायटी जयपुर के बैनर तले आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम को रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन और इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन जिला जयपुर का सहयोग प्राप्त है।

कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन सुधीर जैन गोधा एवं को-चेयरमैन सीए संजय पाबूवाल ने बताया कि इस विशेष संध्या में मुंबई के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर संजय मराठे के निर्देशन में करीब 35 कलाकारों की टीम लाइव प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में महान संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध सदाबहार गीतों के साथ अभिनेता धर्मेंद्र और सुर साम्राज्ञी आशा भोसले से जुड़े लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुति दी जाएगी।


संगीतमयी शाम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर बेला सुलाखे के साथ सुप्रसिद्ध गायक सर्वेश मिश्रा, शैलजा सुब्रमण्यम, आलोक कठघरे, गोविंद मिश्रा, प्राजक्ता शुक्ला एवं विश्वनाथ बाटुंगे अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले गीत दर्शकों को पुराने दौर की यादों में ले जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि गोल्डन एरा म्यूजिकल सोसायटी की स्थापना भारतीय फिल्म संगीत की अमूल्य विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है और भविष्य में भी इसी तरह के क्लासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम के कॉन्सेप्ट डिजाइनर एवं क्यूरेटर अनुराग मोहन दीक्षित ने बताया कि आयोजन के दौरान कल्याणजी-आनंदजी, धर्मेंद्र और आशा भोसले से जुड़े दुर्लभ चित्रों एवं यादगार पलों पर आधारित विशेष आर्ट गैलरी भी सजाई जाएगी, जिसे कलानेरी आर्ट गैलरी द्वारा तैयार किया जा रहा है।कार्यक्रम के चीफ कोऑर्डिनेटर सीए नरेंद्र मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के माध्यम से होगा।

आयोजन की एडवाइजरी टीम में जेडी महेश्वरी एवं रोटेरियन संजय अग्रवाल शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है, जिनमें आनंद अजमेरा, अजेय जैन, राजेंद्र खंडेलवाल, अरविंद भांगड़िया, भारत भूषण जैन, गौरव लोयलका, सीए मनोज जैन, महेश माहेश्वरी, नीरज गंगवाल, कैलाश अग्रवाल, सतीश गुप्ता एवं राजेंद्र खंडेलवाल प्रमुख रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here