अधिक मास में सजेगा भक्ति का महोत्सव: श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में भागवत कथा व 56 भोग आज से

0
39
A grand festival of devotion will unfold during Adhik Maas.
A grand festival of devotion will unfold during Adhik Maas.

जयपुर। अधिक मास के अवसर पर श्री पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंडल एवं श्री वल्लभ पुष्टिमार्गीय मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, मूल श्लोक परायण, श्री गोवर्धननाथ एवं श्री मथुराधीश प्रभु दर्शन तथा 56 भोग महोत्सव रविवार से शुरू होगा।

महोत्सव का शुभारंभ रविवार शाम 5 बजे सूरजपोल स्थित श्री सिद्ध विनायक मंदिर से निकाली जाने वाली श्री मथुराधीश प्रभु की भव्य शोभायात्रा से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री गोवर्धननाथ जी मंदिर पहुंचेगी।

समिति अध्यक्ष गोविन्द मालपानी एवं कोषाध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल टुकड़ेवाला ने बताया कि 18 से 28 मई तक बड़ौदा के गिरिराज जी शास्त्री प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। कथा सुबह 10 से 1 बजे तथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। वहीं मूल श्लोकों का पाठ सुबह 6 से 9:30 बजे और दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान फूलों का बंगला, निकुंज हिंडोला, नौका विहार, खस महल, गिरिराज जी की कंदरा, 56 भोग सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक इन झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here