फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर हरियाणा से गिरफ्तार

0
102

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने फ्लैटों के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाले एक शातिर चोर को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी जयपुर में किराये के फ्लैट में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि करधनी थाना पुलिस ने फ्लैटों के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाले एक शातिर चोर दीपक सिंह उर्फ विशाल (30) निवासी कालूपुर सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वर्तमान में जयपुर के जगतपुरा स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी का एक नोट एवं दो चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की चांदी की फोटो फ्रेम, चांदी की दीया प्लेट, तीन चांदी की चेन, कानों के झुमके, दो चांदी के पैंडल, 41 चांदी की अंगूठियां, आर्टिफिशियल आइटम तथा वारदात में प्रयुक्त एक सूटकेस बरामद किया है। पुलिस शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि 4 मई 2026 को पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 1 मई को 206 बीघा चोरड़िया बिल्डिंग स्थित अपने फ्लैट को लॉक कर बाहर गई थीं। 3 मई को लौटने पर फ्लैट का ताला टूटा मिला और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी पाए गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोनीपत हरियाणा से हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here