मकान सूना छोड़ परिवार को शादी में जाना पड़ा भारी

0
38
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान पर निशाना सांधते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार को वारदात की जानकारी शादी से लौटने के बाद चली। मकान का ताला टूटा देख पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित ढेहर का बालाजी के परसराम नगर में रहने वाले सोनू अग्रवाल परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गया था। तभी पीछे से नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए उसके अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। बदमाशों की करतूत घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here