जयपुर पुलिस ने हरियाणा से दो वाहन चोरों को दबोचा

0
51
Jaipur Police Apprehend Two Vehicle Thieves from Haryana
Jaipur Police Apprehend Two Vehicle Thieves from Haryana

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन चोरी के दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है।

पुलिस पूछताछ में सामने कि आरोपित धार्मिक स्थलों और सुनसान जगहों से दोपहिया वाहन चुराते थे। आरोपित बेहद शातिराना तरीके से वाहनों के नंबर प्लेट हटाकर उनके चेसिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ करते थे, ताकि उन्हें आसानी से कबाड़ में बेचा जा सके। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक् जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर सुरेश कुमार सोनी (53) निवासी नाहरगढ रोड़ पुरानी बस्ती और रवि शर्मा (50) निवासी जयलाल मुंशी का रास्ता नाहरगढ़ रोड को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से चोरी के तीन दुपहिया वाहन (स्कूटी) भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शातिर वाहन चोर अक्सर मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सुनसान जगहों पर खड़े दुपहिया वाहनों की रेकी करते थे और मौका पाकर उन्हें चुरा ले जाते थे। पकड़े जाने के डर से वे सबसे पहले वाहन की नंबर प्लेट हटा देते थे।

इसके बाद गाड़ी के चेसिस और इंजन नंबर को पूरी तरह मिटा या बदल देते थे, ताकि वाहन की पहचान न हो सके और फिर उन्हें स्क्रेप में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित की एक्टिवा के अलावा आदर्श नगर और माणक चौक इलाके से चुराई गई दो अन्य स्कूटियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने दोनो वाहन चोरों से अन्य वाहन चोरी की वारदात खुलने की संभावना जताई है। जिसको लेकर दोनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ की जा रहीं है।

जवाहर नगर थानाधिकारी सरला यादव ने बताया कि वाहन चोरों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने घटनास्थल और उसके आस-पास के रूट पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए बदमाशों को हरियाणा से पकडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here