जयपुर। बुध ग्रह 29 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं। बुध और शुक्र की इस युति से अत्यंत शुभ माने जाने वाला ‘लक्ष्मी नारायण योग’ बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और करियर में उन्नति का कारक माना गया है। इसका विशेष प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
पंडित श्रीकृष्ण चंद्र गौड़ ने बताया कि ग्रहों का राशि परिवर्तन कई शुभ योगों का निर्माण करता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को करियर और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि:
बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि में होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना बन रही है।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग हैं।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को व्यापार और करियर में लाभ मिलने की संभावना है। नई डील और निवेश से फायदा होगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह शुभ योग कई लोगों के लिए आर्थिक मजबूती, नई उपलब्धियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।



















