बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा: फूलों और सिंदूरी चोले से हुआ विशेष श्रृंगार

0
25
Devotion Surges at Hanuman Temples on Bada Mangal
Devotion Surges at Hanuman Temples on Bada Mangal

जयपुर। प्रथम ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़ा मंगल पर मंगलवार को छोटी काशी जयपुर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर के खोले के हनुमान जी मंदिर, काले हनुमान जी मंदिर, ढहर के बालाजी, पापड़ वाले हनुमान मंदिर, सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर, दिल्ली रोड व गलता गेट के पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा हाथोज के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए।

मंदिरों में भगवान हनुमान का पंचामृत अभिषेक कर सिंदूरी चोला धारण कराया गया और फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर मंगलकामनाएं कीं।

वहीं झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री बड़ पीपली धाम में महंत प्रमेन्द्रनाथ महाराज के सान्निध्य में हनुमान जी महाराज का 108 किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सवा लाख राम नाम मंत्र का जाप कर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here