रामकथा में धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव

0
35

जयपुर। श्री गीता गायत्री मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की दिव्य रामकथा के दौरान मंगलवार को राम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा का आयोजन पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में किया जा रहा है।

मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि व्यासपीठ पर विराजित बालक देवाचार्य जी महाराज ने जैसे ही “भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी” भजन का गायन किया, पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर जमकर बधाई उछाल की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। भक्तों में टॉफी, मिठाई, खिलौने और बिस्कुट वितरित किए गए। मंगल गीतों और जयकारों के बीच उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here