राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलगुरु को आए धमकी भरे कॉल

0
30

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड बकाया की वसूली के लिए एजेंटों ने कुलगुरु को कॉल कर दबाव बनाया। मामले में मंगलवार को गांधी नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी कर्मचारी धरम गुर्जर ने करीब पांच वर्ष पूर्व एक क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बताया जा रहा है कि करीब पांच-छह महीने पहले उन्होंने कार्ड से लगभग 70 हजार रुपए खर्च किए थे, लेकिन समय पर भुगतान नहीं कर पाए। इसके बाद पेनल्टी और अन्य चार्ज जुड़ने से बकाया राशि बढ़कर करीब 1.34 लाख रुपए हो गई।

शिकायत के मुताबिक वसूली एजेंट लगातार कर्मचारी को कॉल कर भुगतान का दबाव बना रहे थे। कर्मचारी ने राशि किस्तों में चुकाने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बाद एजेंटों ने कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा को भी कॉल करना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here