पुलिस कमिश्नर ने किया पुलिस थाना वैशाली नगर का निरीक्षण

0
43
Police Commissioner Inspects Vaishali Nagar Police Station
Police Commissioner Inspects Vaishali Nagar Police Station

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को पुलिस थाना वैशाली नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर मित्तल ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण, रिकॉर्ड संधारण, विभिन्न प्रकरणों में जब्तशुदा वाहनों तथा मालखाना के रखरखाव कार्यों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस कमिश्नर ने थाने के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई।
कमिश्नर मित्तल ने निर्देश दिए कि घटित अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए, अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रखी जाए। उन्होंने आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अपराध अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here