दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा

0
49
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले समीर (21) निवासी जालूपुरा और राजा बाबू (23) निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी समीर के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कहां खपाने की तैयारी थी और उन्होंने शहर के अन्य किन इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को पूछताछ में कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के गहन विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का रूट मैप तैयार किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here