पद्मिनी एकादशी पर परकोटा गणेश मंदिर में सजी जलविहार झांकी

0
37
A 'Jal Vihar' tableau was set up at the Parkota Ganesh Temple on Padmini Ekadashi.
A 'Jal Vihar' tableau was set up at the Parkota Ganesh Temple on Padmini Ekadashi.

जयपुर। पद्मिनी एकादशी के अवसर पर चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को भगवान गणेश की आकर्षक जलविहार झांकी सजाई गई। महंत अमित शर्मा के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारों से स्नान कराया गया। इस दौरान फूलों से विशेष झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

भगवान को आम, तरबूज, खरबूजा, लीची, फालसे, पाइनेपल, लस्सी, छाछ और ठंडाई सहित शीतल व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों को ठंडी छाछ की प्रसादी वितरित की गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here