वी-जॉन का शेव प्रो ट्विन ब्लेड रेजर लॉन्च

0
47
V-John Launches Sheve Pro Twin Blade Razor
V-John Launches Sheve Pro Twin Blade Razor

जयपुर। ग्रूमिंग उत्पादों की अग्रणी कंपनी वी-जॉन ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए शेव प्रो ट्विन ब्लेड रेज़र लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत पर बेहतर शेविंग अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजार में उतारा है। मात्र 20 रुपए कीमत वाले इस रेजर को खासतौर पर भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कंपनी के अनुसार यह नया रेजर कम कीमत वाले डिस्पोजेबल रेजर और महंगे शेविंग उत्पादों के बीच की दूरी को कम करेगा तथा उपभोक्ताओं को बेहतर प्रदर्शन के साथ सुलभ विकल्प उपलब्ध कराएगा। इस लॉन्च के साथ वी-जॉन ने किफायती रेज़र श्रेणी में अपनी रणनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है और पुरुषों के ग्रूमिंग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

वी-जॉन ग्रुप के महाप्रबंधक (मार्केटिंग) आशुतोष चौधरी ने कहा कि कंपनी का हमेशा से प्रयास रहा है कि गुणवत्तापूर्ण ग्रूमिंग हर उपभोक्ता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शेविंग भारतीय पुरुषों की दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शेव प्रो ट्विन ब्लेड रेजर के माध्यम से उपभोक्ताओं को आरामदायक, भरोसेमंद और किफायती समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। यह उत्पाद गुणवत्ता, प्रदर्शन और मूल्य के बीच संतुलन स्थापित करता है।

उन्होंने ने बताया कि रेज़र में दो सुपर शार्प जापानी ब्लेड लगाए गए हैं, जो कम प्रयास में क्लोज और सटीक शेव प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इसमें एलोवेरा लुब्रिकेशन स्ट्रिप दी गई है, जो ब्लेड की स्मूद ग्लाइडिंग सुनिश्चित करने के साथ शेविंग के दौरान होने वाली जलन को कम करने में मदद करती है।

रेजर का लंबा और एर्गोनोमिक हैंडल बेहतर पकड़ और नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे शेविंग के दौरान स्थिरता बनी रहती है और कट लगने या त्वचा को नुकसान पहुंचने की संभावना कम हो जाती है।

कंपनी के अनुसार उत्पाद को भारतीय उपभोक्ताओं की ग्रूमिंग आदतों और पसंद को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जहां किफायत, सुविधा और भरोसेमंद प्रदर्शन खरीद के प्रमुख आधार हैं। विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रूमिंग उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह रेजर बाजार में उतारा गया है।

वी-जॉन का कहना है कि भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, जहां ग्रूमिंग जागरूकता और बेहतर उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में शेव प्रो ट्विन ब्लेड रेजर उपभोक्ताओं को किफायती कीमत पर बेहतर शेविंग अनुभव प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here