नेखमबंदी के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

0
43
Revenue Inspector arrested for accepting a bribe in the name of land demarcation.
Revenue Inspector arrested for accepting a bribe in the name of land demarcation.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बालोतरा टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बाड़मेर जिले की सेड़वा तहसील के सारला क्षेत्र में कार्यरत राजस्व निरीक्षक धनराज को अठारह हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि ग्राम बीसासर निवासी परिवादी की जमीन की नेखमबंदी करने के बदले आरोपी राजस्व निरीक्षक धनराज द्वारा 32 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही परिवादी से 12 हजार रुपए ले चुका था तथा शेष राशि के रूप में 18 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के नेतृत्व में बालोतरा टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राजस्व निरीक्षक को परिवादी से 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार आरोपित धनराज, सारला क्षेत्र, तहसील सेड़वा, जिला बाड़मेर में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here