‘फ्यूजन 2026’ में डांस का धमाल, युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

0
36
Dance extravaganza at 'Fusion 2026',
Dance extravaganza at 'Fusion 2026',

जयपुर। कला और नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके बस्कर्स इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डांस की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में वार्षिक डांस फेस्टिवल ‘फ्यूजन 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर की विभिन्न शाखाओं से आए करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कई महीनों के प्रशिक्षण और तैयारी के बाद प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, हिप-हॉप, जैज़, कंटेम्पररी और फ्यूजन सहित विभिन्न नृत्य शैलियों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर ऊर्जा, ताल और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

विशेष आकर्षण के रूप में पत्रकार कॉलोनी के युवा डांसर्स ने ‘डिस्को दीवाने…’, ‘कोई कहे कहता रहे…’ और ‘जनाबे आली…’ गीतों पर आधारित शानदार फ्यूजन प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रस्तुति की कोरियोग्राफी पत्रकार कॉलोनी शाखा के प्रशिक्षक एजाज आलम ने की। आयोजन के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला तथा दर्शकों को विविध नृत्य शैलियों का मनोरंजक और आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here