19-20 जुलाई को जयपुर में जुटेंगे 600 से अधिक वेडिंग प्रोफेशनल्स

0
36

जयपुर। वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित आयोजन इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्लूटीसी) का तीसरा सीजन 19 और 20 जुलाई को कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से 600 से अधिक वेडिंग और इवेंट प्रोफेशनल्स भाग लेंगे।

आयोजक अरशद हुसैन ने बताया कि आईडब्लूटीसी एक अनूठा ‘5-इन-1’ कॉन्सेप्ट है, जिसके तहत इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, ब्राइडल एग्जीबिशन, ब्राइडल फैशन शो, मॉक बारात और वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स के माध्यम से इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन में रितु राज खन्ना, जेडी मेहता, संजीव कपूर सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित वक्ता और वेडिंग इंडस्ट्री की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं नरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न देशों के प्रेसिडेंट्स एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अरशद हुसैन के अनुसार पिछले सीजन में 300 से अधिक इवेंट प्रोफेशनल्स ने भाग लिया था, जबकि इस बार प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इससे नेटवर्किंग, व्यवसाय विस्तार और नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी आयोजन के पोस्टर का अवलोकन किया, जिससे इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा है।

आयोजकों का मानना है कि आईडब्लूटीसी सीजन-3 वेडिंग, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री को नया मंच प्रदान करने के साथ जयपुर को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here