कूल की रस्म के साथ उर्स मुबारक का हुआ समापन: जयपुर में मांगी अमन-चैन की दुआ

0
45

जयपुर। संसार चंद रोड स्थित दरगाह मीर कुर्बान अली में हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाज़ी रह. का दूसरा उर्स मुबारक मंगलवार को कूल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस उर्स में देश-विदेश से हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और अपनी मुरादों की चादर पेश कर दुआएँ मांगी।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर सूफियाना रंग में रंगा रहा। बीती रात महफिले समा का आयोजन हुआ, जिसमें बरेली से आए कलामकारों और जयपुर के मशहूर कव्वालों ने अपने शानदार सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। तीसरे दिन दोपहर में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया, जबकि शाम को कूल की रस्म अदा की गई और फातिहा ख्वानी के साथ उर्स का समापन हुआ।

सज्जादा नशीन डॉ. सैयद हबीब उर रहमान नियाज़ी ने इस अवसर पर कहा कि तीन दिन के उर्स में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सूफी क्लासिकल नाइट और सूफी कॉन्फ्रेंस विशेष आकर्षण रहे। दूसरे दिन कव्वाली की महफिल देर रात तक जारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

उन्होंने देश, प्रदेश और विशेषकर जयपुर शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ करते हुए कहा कि नौजवान अपने माता-पिता और बुजुर्गों के साथ समय बिताएँ, उनसे सीखें और नशाखोरी व गलत कार्यों से दूर रहें। इस दौरान ईरान सहित पूरी दुनिया में अमन-चैन की भी दुआ की गई।

नायब सज्जादा नशीन फैज़ उर रहमान नियाज़ी ने बताया कि इस बार 10वां उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हजारों जायरीन शामिल हुए। देश के नामचीन कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here