खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया 450 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

0
41

जयपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खो नागोरियान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 450 किलो संदिग्ध एवं घटिया गुणवत्ता का पनीर नष्ट करवाया। पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने और मिलावट की आशंका के चलते नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि पुलिस थाना खो नागोरियान से सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह टीम को मौके पर भेजा गया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी नगर स्थित एम.के. डेयरी में डीप फ्रीजर और कैरेटों में करीब 450 किलो पनीर रखा हुआ मिला। डेयरी संचालक मुस्तफा से पूछताछ में सामने आया कि वह अलवर से 220 रुपये प्रति किलो की दर से पनीर मंगवाकर 260 रुपये प्रति किलो में बेचता है। उसने यह भी बताया कि पनीर दूध से क्रीम निकालने के बाद तैयार किया जाता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार दूध से क्रीम निकालकर तैयार किए गए लूज पनीर का विक्रय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत पनीर की गुणवत्ता घटिया होने, दूषित होने तथा मिलावट की आशंका के कारण टीम ने मौके से नमूना संग्रहित किया और लगभग 450 किलो पनीर नष्ट करवा दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here