अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा

0
43

जयपुर। जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित हैरो क्लब पर छापेमारी कर हुक्का बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर हुक्का पीते मिले 19 लोगों के चालान भी किए गए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सोडाला) सुनील प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने थाना क्षेत्र स्थित अवैध रूप से संचालित हैरो क्लब हुक्का बार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हुक्का पीते मिले 19 लोगों के चालान किए गए, जबकि हुक्का बार के मैनेजर आफताब अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here