खातीपुरा बाजार में जलापूर्ति लाइन के कार्य से यातायात व्यवस्था बदली

0
305

जयपुर। खातीपुरा बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति लाइन बिछाने के लिए चल रहे खुदाई कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने क्षेत्र में अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 से खातीपुरा पुलिया के पास जलापूर्ति लाइन की खुदाई का कार्य जारी है। आमजन की सुविधा और यातायात के सुचारू संचालन के लिए मार्गों में बदलाव किया गया है।

यातायात पुलिस के अनुसार झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा पुलिया की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को झोटवाड़ा पुलिया से कालवाड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन चालक कालवाड़ रोड, खिरनी फाटक और एक्सप्रेस हाईवे सर्विस लेन का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

हालांकि खातीपुरा तिराहे से झोटवाड़ा पुलिया की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा और इस दिशा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here