शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला होटल कर्मचारी गिरफ्तार

0
58
Hotel employee arrested for rape under false promise of marriage.
Hotel employee arrested for rape under false promise of marriage.

जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर तकनीक और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी को मानसरोवर क्षेत्र से दस्तयाब किया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर उत्तर के पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने बताया कि जालूपुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल कर्मचारी चेतन कुमार (34) निवासी ताजगंज जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल मानसरोवर को गिरफ्तार किया है। जो एक होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

जालूपुरा थानाधिकारी हवा सिंह मंगावा ने बताया कि 23 जून 2026 को पीड़िता ने जालूपुरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपित चेतन कुमार ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपित की तकनीकी लोकेशन ट्रेस की और मानसरोवर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here