होमगार्ड जवान की ईमानदारी बनी मिसाल: पर्यटक को लौटाया 1.06 लाख रुपये से भरा बैग

0
43
Bag containing ₹1.06 lakh returned to tourist
Bag containing ₹1.06 lakh returned to tourist

जयपुर। आमेर महल में तैनात एक होमगार्ड जवान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए ओडिशा से आए एक पर्यटक का 1.06 लाख रुपये नकद,कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर सभी का दिल जीत लिया। जवान की इस सराहनीय पहल की पर्यटकों और महल प्रशासन ने जमकर प्रशंसा की। जानकारी के अनुसार ओडिशा निवासी पर्यटक नित्यानंद साहू आमेर महल घूमने आए थे।

भ्रमण के दौरान उनका बैग कहीं छूट गया, जिसमें 1.06 लाख रुपये नकद, अन्य कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बैग गुम होने के बाद पर्यटक ने उसके मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। इसी दौरान आमेर महल में ड्यूटी पॉइंट पर तैनात होमगार्ड जवान फैजल खान को शीश महल के पास एक लावारिस बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती सामान मिला।

फैजल खान ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और पर्यटक की तलाश शुरू कराई। इसके बाद में आमेर महल प्रशासन की मौजूदगी में फैजल खान ने बैग में रखे 1.06 लाख रुपये नकद, कीमती सामान और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रूप से पर्यटक नित्यानंद साहू को सौंप दिए।

अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस मिलने पर पर्यटक भावुक हो गए। उन्होंने होमगार्ड जवान फैज़ल खान का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की और इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here