लायन सफारी में जन्मे शावक ने तोड़ा दम: पोस्टमार्टम में ट्रेकिया सिकुड़ने की पुष्टि

0
37

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी में पिछले दिनों शेरनी ‘तारा’ द्वारा जन्मे शावक की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गई। वन विभाग ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद नियमानुसार शावक का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शावक की मौत का कारण श्वास नली के सिकुड़ने से दम घुटना बताया गया है।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल ने बताया कि जन्म के बाद शावक का उसकी मां के साथ सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया था। शेरनी तारा सामान्य रूप से उसकी देखभाल कर रही थी। मंगलवार सुबह शावक सुस्त दिखाई दिया और वह मां का दूध भी नहीं पी पा रहा था। इस दौरान शेरनी लगातार शावक को चाटती रही तथा उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर ले जाती रही।

मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में श्वास नली के सिकुड़ने के कारण दम घुटने को मृत्यु का कारण बताया गया है। वन विभाग एवं लायन सफारी प्रशासन ने शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया है। विभाग के अनुसार शेरनी तारा की स्थिति सामान्य है और पशु चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here