जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय में ‘आरंभ 2026’ का शुभारंभ: 20 राज्यों के छात्रों का हुआ स्वागत

0
54
‘Aarambh 2026’ Launched at JK Lakshmipat University
‘Aarambh 2026’ Launched at JK Lakshmipat University

जयपुर। जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय में आठ दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरंभ 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के नए छात्रों को यूनिवर्सिटी कल्चर से परिचित कराया गया। आठ दिनों तक विभिन्न इंटरएक्टिव सत्र, टीम-बिल्डिंग, वर्कशॉप्स, कैंपस भ्रमण और फैकल्टी-सीनियर से संवाद समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके साथ ही बॉलीवुड डे, कैनवास डे और कल्चर डे जैसी गतिविधियां भी होंगी। इस दौरान रामजी वल्लथ – मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षाविद, मुकेश चौधरी – साइबर ऑपरेशंस कंसल्टेंट एवं सूचना सुरक्षा विशेषज्ञ, अंजलि सुनेजा – पोश ट्रेनर एवं एचआर लीडर और कुणाल अग्रवाल – क्राफ्ट प्रोडक्ट डिजाइनर जैसे विशेषज्ञ भी छात्रों से विभिन्न सत्रों में रूबरू होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेके ऑर्गेनाइजेशन के ग्रुप एचआर प्रेसिडेंट प्रेम सिंह ने छात्रों से जिज्ञासु बनने, स्किल्स विकसित करने और मूल्यों पर टिके रहने का आह्वान किया। वाइस चांसलर डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने भारत के 20 राज्यों से आए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ क्रिटिकल थिंकिंग और सीखने की भूख जरूरी है, यही गुण बदलती दुनिया में सफलता की कुंजी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here