दो महिलाओं समेत चार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

0
48
Four smack smugglers, including two women, arrested.
Four smack smugglers, including two women, arrested.

जयपुर। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और सांगानेर, बस्सी, कानोता और प्रताप नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक तथा नशे की बिक्री से प्राप्त 1 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने टोंक निवासी एवं वर्तमान में सांगानेर स्थित एलआईसी कार्यालय के पास रहने वाली नैनतारा सांसी (68) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम 9 मिलीग्राम स्मैक बरामद की। बस्सी थाना पुलिस ने डागरवाला मोहल्ला निवासी शिव कुमार (42) को गिरफ्तार कर 6 ग्राम 89 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई।

इसके साथ ही कानोता थाना पुलिस ने जयंती नगर, आगरा रोड निवासी लक्की सांसी (19) को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 ग्राम 59 मिलीग्राम स्मैक बरामद की और प्रताप नगर थाना पुलिस ने टोंक निवासी तथा वर्तमान में कपिल प्रभुदयाल मार्ग, प्रताप नगर में रह रही मेहर सांसी (19) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 ग्राम 66 मिलीग्राम स्मैक और 1,800 रुपये नकद बरामद किए गए। इस अभियान में डीएसटी पूर्व और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here