गौ संरक्षण की मांग को लेकर वीटी रोड ग्राउंड पर आज संत समाज का महासम्मेलन

0
78
A grand convention of the Sant Samaj was held today at VT Road Ground demanding cow protection.
A grand convention of the Sant Samaj was held today at VT Road Ground demanding cow protection.

जयपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड पर संत समाज, गौसेवकों और सनातन श्रद्धालुओं का विशाल महासम्मेलन होगा। महासम्मेलन के बाद गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए सशक्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

आयोजन से जुड़े श्री श्री हरिशंकर दास जी महाराज वेदांती एवं चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला ने बताया कि अभियान के तहत देशभर में करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए गए हैं। इन्हीं के आधार पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश के 790 जिला मुख्यालयों पर एक साथ यह अभियान संचालित होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे सामूहिक ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ संकीर्तन से होगी। इसके बाद सुबह 9:15 बजे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। महासम्मेलन में वैदिक यज्ञ, सद्बुद्धि हवन, गौ पूजन, भजन-कीर्तन और संतों के उद्बोधन होंगे।

इधर, वीटी रोड ग्राउंड पर मंच, पंडाल, पेयजल, सुरक्षा सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने जयपुर सहित प्रदेशभर के गौभक्तों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here