होटल में चल रहा था एमडी ड्रग्स का कारोबार: दो तस्कर गिरफ्तार

0
51
Four criminals, including the accused in a case of outraging modesty, arrested.
Four criminals, including the accused in a case of outraging modesty, arrested.

जयपुर। राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर पुलिस की कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) और वैशाली नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41.33 ग्राम एमडी ड्रग्स (स्मैक/एमडी) तथा मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 20 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि वैशाली नगर स्थित होटल कौशिश में दो युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर सीएसटी और वैशाली नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल में दबिश दी। मौके पर मिले दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 41.33 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा 1 लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने अमित नेगी (30) पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी चित्रकूट स्कीम, जयपुर तथा अमित स्वामी (20) पुत्र गोविंद राम निवासी चांद बिहारी नगर, खातीपुरा (वैशाली नगर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में बरामद नकदी को मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त राशि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि एमडी ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर में किन-किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here