पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला—मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात करने वाले गिरफ्तार

0
46

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 27 जुलाई को कालवाड़ निवासी रामनिवास यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा रामधन यादव, जो हाथोज स्थित एक वर्कशॉप में कार्यरत है, शाम को काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

इसके बाद लाठी-सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। आरोप है कि घटना के बाद कुछ बदमाशों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए फूलचंद यादव (29) एवं महेश यादव (30) को गिरफ्तार किया गया। दोनो ही आरोपित इंदोकिया भंभौरी (कालवाड़) के रहने वाले है इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here