जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन का तीन दिवसीय गारमेंट फेयर में 300 से अधिक व्यापारी जुटे

0
51
Jaipur Wholesale Garments Association's Three-Day Garment Fair
Jaipur Wholesale Garments Association's Three-Day Garment Fair

जयपुर। जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गारमेंट फेयर सोमवार को झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ। फेयर 12 अगस्त तक चलेगा। उद्घाटन के साथ ही फेयर में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। 135 से अधिक स्टॉलों पर रेडीमेड गारमेंट्स के नए कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महामंत्री राकेश गुप्ता और कन्वीनर राकेश परवाल ने बताया कि यह एसोसिएशन का दूसरा तीन दिवसीय गारमेंट फेयर है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने फीता काटकर फेयर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर फैडरेशन ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री नरेश सिंघल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बज, महामंत्री सुरेश सैनी तथा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के अध्यक्ष राजू अग्रवाल और महामंत्री हेमंत प्रभाकर सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अमित गोयल ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और फेयर के आयोजन के लिए एसोसिएशन की टीम को बधाई दी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने फेयर में लगी 135 से अधिक स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित रेडीमेड गारमेंट्स के नवीनतम कलेक्शन की जानकारी ली। आयोजकों के अनुसार फेयर के माध्यम से व्यापारियों को नए फैशन ट्रेंड, डिजाइन और गारमेंट्स कलेक्शन देखने के साथ कारोबारी संपर्क बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here