‘एन डांस कार्निवल’ में युवा प्रतिभाओं ने मंच पर बिखेरा नृत्य का रंग

0
41
Young talents dazzled on stage at the ‘N Dance Carnival’.
Young talents dazzled on stage at the ‘N Dance Carnival’.

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, सेक्टर-3, मॉल रोड में नृत्यशैली डांस अकादमी की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयीय राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ‘एन डांस कार्निवल-2026’ के राउंड-2 ऑडिशन हुए। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा और मंचीय आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

इस ऑडिशन में प्रतिभागियों का मूल्यांकन देव सर एवं रंजू मैम ने निर्णायक के रूप में किया। उन्होंने नृत्य प्रस्तुति, तालमेल, भाव-भंगिमा, मंचीय आत्मविश्वास और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया तथा उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों के अनुसार ‘एन डांस कार्निवल-2026’ का उद्देश्य विद्यालय स्तर की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना है। राउंड-2 में चयनित प्रतिभागी प्रतियोगिता के आगामी चरण में हिस्सा लेंगे।

आयोजन को फ्रेम्स एंड मोमेंटोज का विशेष प्रायोजन मिला, जबकि बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से आयोजन में सहयोग किया गया। आयोजकों ने प्रतिभागियों, निर्णायकों, विद्यालयों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here