जयपुर। हाथी बाबू मार्ग, बनीपार्क स्थित मंदिर श्री राधा-दामोदर जी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। 28 अगस्त से शुरू हुआ महोत्सव 5 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन और आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं।
महोत्सव के तहत रविवार को मंदिर में पीला महल की झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, उपाध्यक्ष सुरेश शाह, मंत्री नवल किशोर झालाणी, सह मंत्री महेश आंकड़ और मुख्य पुजारी रतन शास्त्री ने भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।



















