राधा-दामोदर मंदिर में सजी गुलाब डोर झांकी

0
32

जयपुर। हाथी बाबू मार्ग, बनीपार्क स्थित राधा-दामोदर मंदिर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत बुधवार को ठाकुरजी की गुलाब डोर झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के तहत प्रतिदिन शहनाई वादन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुभम आर्ट ग्रुप की ओर से ठाकुरजी के समक्ष मयूर नृत्य और कृष्ण कन्हैया की रंगारंग झांकियों का मंचन किया गया। भक्तों ने भजनों और झांकियों का आनंद लिया।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति की ओर से विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 सितंबर को मंदिर प्रांगण में नंदोत्सव मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here