भारत उदय संस्थान भांकरोटा की 23वीं विशाल पदयात्रा

0
40
Bharat Uday Sansthan Bhankrota's 23rd Grand Padyatra
Bharat Uday Sansthan Bhankrota's 23rd Grand Padyatra

जयपुर। भारत उदय संस्थान भांकरोटा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भांकरोटा गणेश मंदिर से मोती डूंगरी गणेश मंदिर के लिए 23वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भजन व हरि कीर्तन के साथ भगवान श्री गणेश जी का विशेष श्रृंगार कर रथ पद यात्रा में रवाना हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष व यात्रा संयोजक सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि यात्रा में लगभग 2 से 3000 भक्तगण गणेश जी महाराज के जयकारो और बैंड बाजे के साथ नाचते गाते भांकरोटा गणेश मंदिर से रवाना हुए एवं पदयात्रा में भगवान श्री गणेश जी का रथ गणेश जी की झांकी रामधुनी कलाकार भजन गाते हुए चले यात्रा का ध्वज अमन शर्मा लेकर चले यात्रा के व्यवस्थापक कन्हैयालाल शर्मा रहे। पद यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगह नाश्ता, फल, चाय, पानी की व्यवस्था पूर्व पार्षद राजू जी जिंजवाड़ दिनेश जी टोडवाल भगवान सहाय शर्मा अवधेश चौधरी गिरिराज जी शर्मा द्वारा की गई।

यात्रा में पूर्व पार्षद गणेश नारायण जाट राम सिंह चौधरी रामबाबू शर्मा फोटोग्राफर अशोक शर्मा भजन कलाकार नारायण शर्मा मनोज शर्मा राजेश जाजोरिया लक्ष्मण जी टोडावता बाबूलाल कुमावत डॉ श्रवणलाल शर्मा डॉ नंदकिशोर दाधीच सत्यनारायण गुप्ता प्रमोद पारीक गंगाराम बापलावत सहित हजारों भक्तगण शामिल थे।

पदयात्रा अजमेर रोड होते हुए सोडाला 22 गोदाम रामबाग सर्किल रिजर्व बैंक बिल्डिंग होते हुए दोपहर 1:30 बजे गणेश जी महाराज मंदिर मोती डूंगरी पहुंची। आरती के बाद झंडा चढ़ाया गया और इसी के साथ यात्रा का समापन हुआ मंदिर महंत श्री कैलाश शर्मा जी ने सीताराम शर्मा नेहरू एवं ध्वजवाहक अमन शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here