जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत और विद्यार्थियों की प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता को मंच देने के उद्देश्य से ‘आभार 2026–थैंक यू गेट-टुगेदर’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। चांसलर अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ दूसरों से अलग साबित होना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेने की क्षमता विकसित करना है।
समारोह में स्टूडेंट काउंसिल 2026-27 का शपथ ग्रहण हुआ। मिस फ्रेशर यूजी यशस्वी कडवासरा ने स्वागत भाषण दिया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, वेस्टर्न व सेमी-क्लासिकल डांस, युगल नृत्य, ग्रुप सॉन्ग, स्किट और बॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियां दीं। मिस फ्रेशर्स कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा रचनात्मकता के लिए ‘बेस्ट क्रिएटिव जिंगल अवार्ड’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन ‘कल्मिनेशन डांस’ से हुआ। मिस फ्रेशर पीजी 2026 मुस्कान शर्मा ने अतिथियों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार जताया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व और सामूहिक भावना का संगम देखने को मिला।



















