ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
46

जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना सामने आया है। ट्रेन से टक्कर लगने के बाद युवक उछल कर कुछ दूरी पर जा गिरा। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ट्रेन की चपेट में आया था। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछल कर कुछ दूरी पर जा गिरा।

पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की हाफ बाजू की शर्ट और क्रीम रंग की पेंट पहन रखी है। उसके गले में लाल रंग का धागा भी मिला है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना देने के साथ अन्य माध्यमों से भी प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here