रेलवे में स्थाई नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये ठगे

0
45

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को पहले संविदा पर नौकरी का झांसा दिया और स्थाई नौकरी दिलाने का वादा कर 2 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गुंडों से उसकी पिटाई करवा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित संजय नाथ ने जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ईश्वर चंद टांक ने उसे रेलवे में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और स्थाई नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 2 लाख रुपये ठग लिए।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो संजय नाथ ने आरोपी ईश्वर चंद टांक से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने रुपये देने से इनकार कर दिया और पीड़ित को सबक सिखाने के लिए करीब एक दर्जन बदमाशों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करवा दी।

पीड़ित की शिकायत पर जवाहर सर्किल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण की जांच मालवीय नगर के एसीपी शिवदयाल कर रहे हैं। पुलिस आरोपी ईश्वर चंद टांक और मारपीट में शामिल बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here