जयपुर। ‘म्हाणे घरा पधारो श्याम’ संस्था की ओर से एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को मानसरोवर, अग्रवाल फार्म स्थित श्याम पार्क 113 सेक्टर पर भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी।
संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक एवं अनुपम दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी और बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर मनमोहक झांकी सजाई जाएगी।
भजन संध्या के दौरान ख्यातिप्राप्त भजन गायक बाबा श्याम के दरबार में अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य कलाकार पुरुषोत्तम बृजवासी, सर्व धाकड़, निशा शर्मा, गोपाल सेन, सागर शर्मा और शुभम शर्मा अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। गौरतलब है कि ‘म्हाणे घरा पधारो श्याम’ संस्था की ओर से प्रत्येक एकादशी पर नियमित रूप से बाबा श्याम का सत्संग एवं भजन संध्या आयोजित की जाती है।



















